विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2021

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई कटौती, जानें- आपके शहर का भाव

Fuel Prices Today : सभी चारों मेट्रों शहरों में से मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है.

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई कटौती, जानें- आपके शहर का भाव
Petrol Diesel Prices : प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल के दामों में मंगलवार को चारों मेट्रो शहरों में कटौती की गई है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 22 पैसे प्रति लीटर कम कर दी गई है. अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.78 रुपए से घटकर 90.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 23 पैसा प्रति लीटर कम दिया गया है. इसके साथ ही डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 80.87 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. यह आंकड़ा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से दिया गया है. 

मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. सभी चारों मेट्रों शहरों में से मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है. चेन्नई की बात करें तो वहां पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 85.88 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपए और डीजल की कीमत 83.75 रुपए प्रति लीटर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Prices, Diesel Prices, Fuel Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com