Petrol Diesel Prices Today, 7th June 2021: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेलगाम हैं. सोमवार यानी 7 जून, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन रिटेल फ्यूल के दामों में इजाफा किया है. आज पेट्रोल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके पहले रविवार को पेट्रोल के दामों में 27 पैसे और डीजल के दामों में 29 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी.
21 दिनों में इतना महंगा हुआ तेल
बता दें कि कोरोनावायरस के मामले घटने और यूरोपीय देशों में आवाजाही शुरू होने से अंतरराष्ट्रीय क्रूड बाजार में तेजी आई है और कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, जिसके चलते घरेलू दामों पर भी असर पड़ा है. 4 मई के बाद से अब तक कुल 21 दिन दाम बढ़ चुके हैं. इस दौरान पेट्रोल 4.99 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है, वहीं डीजल 5.44 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
क्या हैं आज के दाम
आज की बढ़ोतरी के बाद बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.31 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 86.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है. मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 101.52 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 93.98 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 96.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.92 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल की कीमत 89.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
पटना में पेट्रोल 97.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 95.56 और डीजल 86.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
ऐसे चेक करें अपने शहर का दाम
क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.
अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं