विज्ञापन
This Article is From May 11, 2021

Petrol Diesel Price : ईंधन तेल के दामों पर कोई ब्रेक नहीं, मुंबई में 98 के पार पहुंचा पेट्रोल

Petrol Diesel Prices Today: मंगलवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 27 पैसे और डीजल के दामों में 30 पैसों की बढ़ोतरी की है. चुनाव बीते कि नहीं और पेट्रोल छह दिनों में ही 1.42 रुपए और डीजल 1.63 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

Petrol Diesel Price : ईंधन तेल के दामों पर कोई ब्रेक नहीं, मुंबई में 98 के पार पहुंचा पेट्रोल
Petrol Diesel Prices : चुनाव खत्म होने के बाद छठे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम.
नई दिल्ली:

Fuel Rates Updates : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दौड़ लगाना शुरू कर दिया है. 2 मई, 2021 को चुनाव नतीजे खत्म होने के बाद से अब तक कुल छह बार रिटेल फ्यूल महंगा हो चुका है, यानी नौ दिनों में से छह दिन कीमतें बढ़ाई गई हैं. जाहिर है, चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता चल रही थी. वहीं, एक और बात ये कि अब राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र का भी एक इलाका 100 के आंकड़े के पार पहुंच चुका है.

मंगलवार यानी 11 मई, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 27 पैसे और डीजल के दामों में 30 पैसों की बढ़ोतरी की है. इसके पहले सोमवार को पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 33 पैसे महंगा हुआ था. चुनाव बीते कि नहीं और पेट्रोल छह दिनों में ही 1.42 रुपए और डीजल 1.63 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

क्या हैं ताजा रेट

इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.80 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 82.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 98 के पार हो चुका है. आज पेट्रोल 98.17 रुपए प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है और डीजल 89.48 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 93.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.25 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 91.92 रुपए और डीजल की कीमत 85.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

क्या है आपके शहर में तेल का रेट

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price Hike, Petrol And Diesel Prices Today, Petrol And Diesel Price In Delhi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com