विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

जामिया यूनिवर्सिटी के गेट से शाहीन बाग तक लोगों ने CAA विरोधी मार्च निकाला

संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने की बढ़ती मांग के बीच औरतों और बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने रविवार को जामिया विश्वविद्यालय के गेट से शाहीन बाग तक सीएए विरोधी मार्च निकाला.

जामिया यूनिवर्सिटी के गेट से शाहीन बाग तक लोगों ने CAA विरोधी मार्च निकाला
पिछले एक महीने से अधिक समय से शाहीन बाग में लोग CAA के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं
नई दिल्ली:

संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने की बढ़ती मांग के बीच औरतों और बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने रविवार को जामिया विश्वविद्यालय के गेट से शाहीन बाग तक सीएए विरोधी मार्च निकाला. इस मार्च में प्रतीकात्मकता देखने को मिली. कुछ स्थानीय लोग महात्मा गांधी तो कुछ बी आर आंबेडकर बनकर मार्च का हिस्सा थे तो वहीं तीन लोग कैदियों की पोशाक में जंजीरों में बंधे हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव बने थे. प्रदर्शनकारियों ने 'आज़ादी' और 'सीएए-एनआरसी पर हल्ला बोल' और अन्य नारे लगा रहे थे. 

CAA के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की कूवत कांग्रेस में होती तो पिछला चुनाव न हारती : सलमान खुर्शीद

प्रदर्शनकारियों ने एक नकली 'निरोध शिविर' को भी प्रदर्शित जिसके भीतर विभिन्न धर्मों के छोटे बच्चे बैठे थे. पिछले एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में लोग सीएए के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. मार्च में कई लोगों के हाथ में मोमबत्तियां तो कई के हाथ में 'हम CAA, NRC और NPR को अस्वीकार करते हैं', 'हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई' लिखी तख्तियां थीं. 

Video:कैंपस में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाएगी जामिया यूनिवर्सिटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia University, Shaheen Bagh, Anti CAA Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com