विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Parliament Monsoon Session Updates: संसद में मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही दूसरी पाली में शुरू हुई. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी पर लोकसभा में बयान दिया. उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि भारत चीन से निपटने के लिए तैयार है. इससे पहले सरकार ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में मंत्रियों के वेतन में कटौती के प्रावधान वाले विधेयक सहित पांच विधेयक पेश किए. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2020 पेश किया. उच्च सदन की कार्यसूची के अनुसार यह विधेयक गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किया जाना था. सरकार ने इसी वर्ष मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) अध्यादेश, 2020 जारी किया था जिसमें कोरोना वायरस के मद्देनजर मंत्रियों के भत्तों में 30 प्रतिशत तक कटौती का प्रावधान था. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 किया. यह विधेयक पारित होने पर इसी साल जारी अध्यादेश का स्थान लेगा जो स्वास्थ कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित है. हर्षवर्धन ने केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और भारतीय केंद्रीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 भी पेश किया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Session, Monsoon Session, Question Hour, Parliament Monsoon Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com