विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2022

बच्चे के लिए 16 करोड़ के जीवन रक्षक इंजेक्शन के लिए माता-पिता ने स्वास्थ्य मंत्री से मदद मांगी

राजस्थान के नागौर जिले के नड़वा गांव के तनिष्क की मां दीपिका कंवर और पिता शैतान सिंह से स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री से मिलने को कहा

बच्चे के लिए 16 करोड़ के जीवन रक्षक इंजेक्शन के लिए माता-पिता ने स्वास्थ्य मंत्री से मदद मांगी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो).
जयपुर:

राजस्थान के नागौर जिले में दुलर्भ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (SMA) से पीड़ित 18 महीने के तनिष्क के माता पिता ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा से मुलाकात कर 16 करोड़ रुपये के जीवन रक्षक इंजेक्शन के लिए मदद मांगी. राजस्थान के नागौर जिले के नड़वा गांव के तनिष्क की मां दीपिका कंवर और पिता शैतान सिंह ने मदद के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की. स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने को कहा.

तनिष्क के पिता शैतान सिंह ने बताया, ‘‘हम इसके लिए मुख्यमंत्री से जनसुनवाई के दौरान पहले ही मिल चुके हैं और उन्होंने आश्वासन दिया था. आज हम स्वास्थ्य मंत्री से मिले. उन्होंने कहा इस पर मुख्यमंत्री ही कुछ कर पाएंगे'

उन्होंने कहा कि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस मामले को संसद में भी उठाया था. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीवन रक्षक इंजेक्शन को कर मुक्त किया है और हमें उम्मीद है कि क्राउडफंडिंग के जरिए इसे हासिल किया जा सकता है.

सिंह ने अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए लोगो से दान करने की मदद मांगी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parents, Seek Help, Health Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com