विज्ञापन

14 साल से पहले बेटियों को जरूर सिखाएं ये 3 बातें, ताकि दुनिया की कोई ताकत उन्हें भटका न सके

क्या आप भी बेटी के माता-पिता हैं, तो उसे ​चट्टान जैसा मजबूत बनाने के लिए 14 साल से पहले जरूर सिखाएं ये 3 बातें.

14 साल से पहले बेटियों को जरूर सिखाएं ये 3 बातें, ताकि दुनिया की कोई ताकत उन्हें भटका न सके
​बेटी को चट्टान जैसा मजबूत बनाएंगी ये 3 बातें. (Image iStock)

एक बेटी के माता-पिता को हर वक्त एक ही टेंशन रहती है कि वो अपनी बेटी को इस दुनिया के हिसाब से कैसे मजबूत बनाएं. हर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनकी बेटी बड़ी होकर एक मजबूत, सफल और समझदार इंसान बने, और आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन इसके साथ ही उनके सामने कई तरह की चुनौतियां भी आती हैं. खासकर जब लड़कियां टीनएज यानी किशोर अवस्था (11 से 14 साल की उम्र) में कदम रखती हैं, तो उनके शरीर, सोच और आसपास के माहौल में बहुत तेजी से बदलाव आने लगते हैं. इस उम्र में वो बहुत मासूम होती हैं और कई बार दुनिया की चकाचौंध उनके समझ में नहीं आती. 

​पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा का मानना है कि बेटी के 14 साल के होने से पहले माता-पिता को उन्हें कुछ ऐसी बुनियादी बातें जरूर सिखा देनी चाहिए, जो जीवनभर उनकी ढाल बनी रहें. अगर आपने अपनी बेटी को बचपन में ही ये 3 बातें अच्छी तरह समझा दीं, तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे अपने रास्ते से भटका नहीं पाएगी और वह चट्टान की तरह मजबूत बनेगी. 

क्या हैं वो 3 जरूरी बातें जो हर बेटी को पता होनी चाहिए-

​1. हर कोई नहीं करेगा तुम्‍हें पसंद-

लोग तुम्हें पसंद करेंगे, नापसंद करेंगे, तुम्हारी तारीफ करेंगे और आलोचना भी करेंगे, लेकिन तुम्हारी पहचान इन सबसे कहीं बड़ी है. इसलिए सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए कभी खुद को मत बदलना.  उसे समझाएं कि चाहे कोई उसका साथ छोड़ दे या उसे कमतर दिखाने की कोशिश करे, उसे कभी खुद को कमजोर नहीं समझना है. उसके लुक्स, उसके दूसरे की मंजूरी से उसकी वैल्यू डिसाइड नहीं होती. जब बेटी के अंदर यह आत्मविश्वास बचपन से ही बैठ जाएगा, तो कोई भी उसे मानसिक रूप से कभी तोड़ नहीं पाएगा.

​2. 'तुम्हारी बॉडी, तुम्हारी बाउंड्रीज, ना कहना सीखो- 

एक्सपर्ट बताती हैं कि तुम्हारा शरीर और तुम्हारी सीमाएं (बाउंड्रीज) तुम्हारी अपनी हैं. कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना ही करीबी क्यों न हो, तुम्हें असहज महसूस कराने का अधिकार नहीं रखता. अपनी बेटी को सिखाएं कि किसी भी ऐसी बात या व्यवहार के खिलाफ 'ना' कहना बिल्कुल गलत नहीं है जो उसे असहज करे. झुकना तब तक ही ठीक है जब तक बात आत्मसम्मान पर न आए. इसलिए जहां जरूरत हो, वहां बिना झिझक 'ना' कहना सीखो. याद रखो, जब तुम खुद पर भरोसा करना सीख जाओगी, तो दुनिया का कोई भी दबाव तुम्हें अपने रास्ते से नहीं भटका पाएगा.

​3. लंबी रिलेशन, जो तुम्हे अपनी लाइफ में निभानी है- 

एक्‍सपर्ट कहती हैं तीसरी अहम बात यह है कि सबसे लंबा रिश्ता तुम्हें खुद के साथ निभाना है. इसलिए इस बात का ध्यान रखो कि तुम अपने आप से किस तरह बात करती हो. जो शब्द तुम बार-बार खुद से कहती हो, वही धीरे-धीरे तुम्हारे विश्वास बन जाते हैं, और जिन विश्वासों को तुम अपने भीतर लेकर चलती हो, वही तुम्हारी जिंदगी की दिशा तय करते हैं. इसलिए हमेशा अपनी इनर वॉइस पर ध्यान दो और खुद से सकारात्मक तरीके से बात करना सीखो. उसे सही और गलत लोगों की पहचान करना सिखाएं ताकि कोई भी उसके सीधेपन का फायदा उठाकर उसे गुमराह न कर सके.

ये भी पढ़ें- बिना हील्स के भी दिखेंगी लंबी और स्टाइलिश, बस अपनाएं ये आसान डेली हैक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips For 15 Year Child, Parenting Tips For Daughters, Parenting Tips & Tricks For Childrens
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com