विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

पप्पू यादव बोले- गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के पीछे बड़ा सियासी खेल, PM-CM की चुप्पी से संदेह

जन अधिकार पार्टी प्रमुख और बिहार के मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले को 'सियासी खेल' करार दिया है.

पप्पू यादव बोले- गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के पीछे बड़ा सियासी खेल, PM-CM की चुप्पी से संदेह
पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने हमले के पीछे साजिश की आशंका जताई है.
नई दिल्ली: जन अधिकार पार्टी प्रमुख और बिहार के मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव  (Pappu Yadav) ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले को 'सियासी खेल' करार दिया है. उन्होंने कहा कि गुजरात की जिस बच्ची से रेप की बात कही जा रही है उसकी अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है. आखिर उसे क्यों छुपाया गया? अगर रेप हुआ तो स्पीडी ट्रायल हो. अगर यह सिर्फ बिहार और यूपी के लोगों को भगाने की साजिश थी तो इसकी जल्द जांच कर उजागर किया जाय. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे बड़ा सियासी खेल है. पप्पू यादव ने कहा कि गुजरात की BJP सरकार रेप की घटना से ठीक पहले 80 फीसद सरकारी और निजी नौकरियों को स्थानीय लोगों को देने का ऐलान कर रही थी. BJP के मंत्री, सांसद और विधायक 80 प्रतिशत नौकरी स्थानीय लोगों को नहीं देने पर फैक्टरी में ताला लगा देने का दावा कर रहे थे. इसी बीच यह वाकया हुआ और यूपी-बिहार के लोगों को भगाया गया.  इस पूरे घटनाक्रम पर CM और PM की चुप्पी संदेह पैदा करती है. 
 
पप्पू यादव ने  BJP सांसद रमेश बिधूड़ी पर भी हमला बोला है. उन्होंने बिधूड़ी के कथित बयान को लेकर कहा है कि ये UP-बिहार के लोगों को दिल्ली से भगा देने की बात करते हैं. UP-बिहार वालों से पहले काम कराओ और फिर पीट कर भगाओ.  PM मोदी और अमित शाह को इसका जवाब देना चाहिए. इन पर रासुका लगाएं, नहीं तो मैं इनका 'इलाज' UP-बिहार के साथ मिलकर करूंगा. 

बिहार : कांग्रेस के बड़े नेता से पप्पू यादव ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं तेज 

VIDEO: SSC घोटाले पर पप्‍पू यादव बोले, चोर मचाए शोर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pappu Yadav, Rajesh Ranjan (Pappu Yadav Thursday), Gujarat, Attacks On North Indians
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com