- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पलटा PAC का ट्रक
- बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
- हादसे में PAC के 15 से ज्यादा जवान हुए घायल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर एक भीषण हादसा हुआ है. गाजियाबाद के 47 बटालियन के लिए जा रहा एक PAC ट्रक बेकाबू होकर पेरिफेरल पर पलट गया, जिसमें 15 से ज्यादा जवान घायल हो गए. इस हादसे में दर्जनभर जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ये हादसा काठा गांव के पास हुआ.
पीएसी का यह ट्रक बागपत ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते से होता हुआ गाजियाबाद 47 पीएसी जा रहा था. रास्ते में स्टियरिंग फेल हो जाने से पीएसी का ट्रक बेकाबू हो गया और पेरिफेरल पर ही पलट गया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पीएसी के जवानों की सहायता की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुंबई : कार वाले ने बिना पीछे देखे खोला दरवाजा, बस के पहिए के नीचे आ गया स्कूटी ड्राइवर
हादसा इतना भयानक था कि इसमें करीब 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. जवानों का ट्रक में रखा सारा सामान भी बेकार हो गया. ट्रक में आगे लगे शीशे भी टूट गए. हाइवे पर हादसा होते ही आसपास का ट्रैफिक भी जाम हो गया. किसी तरह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वहां से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया.
दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर की चपेट में आकर एक और व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गिरफ्त से बाहर
फिलहाल घायल हुए जवानों का जिला अस्पताल बागपत में उपचार किया जा रहा है. पीएसी ट्रक में जितेंद्र मीणा, मनोज कुमार, अवदार अहमद, रत्न लाल, राकेश, मुकेश, मोहित, सुमित, सतेंद्रपाल, शिवकांत, यूसुफ खान, अमन कुमार, रवि, भूपेंद्र, संजय कुमार समेत कई जवान घायल हुए हैं.
VIDEO: उत्तर प्रदेश : कौशांबी में SUV पर बालू लदा ट्रक पलटने से 8 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं