दिल्ली में दिल्ली जल बोर्ड के लापरवाह टैंकर ड्राइवरों के द्वारा हो रहे हादसों की घटनाएं आम बात है. इसी कड़ी में एक हादसा और जुड़ गया है. दिल्ली के कृषि विहार स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर के बाहर टैंकर ने स्कूटी सवार 35 साल के विनोद कुमार को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यह घटना गुरुवार 4 मार्च को घटित हुई. विनोद अपने जीजा प्रमोद कुमार के साथ शाम 5 बजे के करीब अपनी स्कूटी से गोल मार्केट से उनके घर दक्षिणपुरी जा रहे थे. इसी दौरान कृषि विहार के पास दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर ने उनकी स्कूटी पर पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में विनोद कुमार टैंकर की चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके जीजा प्रमोद इस हादसे में बाल-बाल बच गए.
महाराष्ट्र के जलगांव में सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 15 की मौत
हादसे के बाद प्रमोद ने अपने साले को ऑटो से सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करवाया. सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर प्रमोद ने इस मामले को लेकर पुलिस को फोन किया. पुलिस के अधिकारियों ने आकर इस संदर्भ में शिकायत दर्ज की. आपको बता दें कि, कृषि विहार दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर के बाहर दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों से इस प्रकार के कई हादसे पहले भी हो चुके हैं. इससे साफ पता चलता है कि दिल्ली जल बोर्ड ने लापरवाह ड्राइवरों को भर्ती कर रखा है. वही, विनोद की इस हादसे में दर्दनाक मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है. उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. विनोद अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे. उनका पूरा परिवार उन पर निर्भर था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गंगानगर जिले में सड़क हादसा, छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत
इस हादसे को लेकर मृतक के जीजा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के लापरवाह ड्राइवर की वजह से उनके परिवार का सदस्य इस दुनिया से चला गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उनके परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाए ताकि मृतक के छोटे बच्चों की परवरिश हो सके. उन्होंने पुलिस पर भी मामले को लेकर लापरवाही बरतने की बात कही. उन्होंने कहा कि अभी तक अपराधी ड्राइवर गिरफ्तार नहीं किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं