पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना वायरस की महामारी से मुकाबले के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपये दान देने की घोषणा की है.सिंधिया ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा, ‘‘आपदा के इस समय मैं राज्य के नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए मैं मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपये देने के लिए प्रतिबद्ध हूं.''
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल की सड़कों पर निकलकर स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी और निगम कर्मियों को धन्यवाद दिया और प्रेरणा दी के आप इसी तरह जन सेवा में लगे रहिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने दवा, सब्जी और किराने की दुकान में पहुंचकर लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण गरीब लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए सहायता पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों को प्रति मजदूर 1000 रुपए की सहायता देगी.
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश सरकार जनजातीय परिवारों के खातों में दो माह की अग्रिम राशि 2,000 रुपये देगी और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आने वाले पेंशनर्स को दो माह का अग्रिम भुगतान करेगी.
गौरतलब है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं उज्जैन के आठ और मरीजों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई. इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है.
बाहर रह रहे मजदूर चिंता न करें : शिवराज सिंह चौहान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं