विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2019

EVM से छेड़छाड़ के मामले को देखने के लिए विपक्षी नेताओं ने बनाई समिति, BJP पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

विपक्ष की एकता दिखाने के लिए यहां एकत्रित हुए विपक्षी दलों ने चुनाव सुधारों पर चार सदस्यीय समिति का शनिवार को गठन किया. इन दलों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं.

EVM से छेड़छाड़ के मामले को देखने के लिए विपक्षी नेताओं ने बनाई समिति, BJP पर लगाए गड़बड़ी के आरोप
प्रतीकात्मक फोटो
  • विपक्षी नेताओं ने बनाई समिति
  • ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले को देखने के लिये बनाई समिति
  • BJP पर लगाए गड़बड़ी के आरोप
कोलकाता:

विपक्ष की एकता दिखाने के लिए यहां एकत्रित हुए विपक्षी दलों ने चुनाव सुधारों पर चार सदस्यीय समिति का शनिवार को गठन किया. इन दलों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं. तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि ईवीएम की कार्यप्रणाली के मूल्यांकन और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के उपाय ढूंढने के अलावा यह समिति लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग को चुनाव सुधारों के बारे में भी सुझाव देगी. तृणमूल कांग्रेस द्वारा यहां आयोजित संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल 14 राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के लिये चाय पार्टी की मेजबानी करने के बाद उन्होंने यह घोषणा की. 

ईवीएम से नहीं हो सकती छेड़खानी, नजर रख रहे हैं तकनीकी विशेषज्ञ : मुख्य चुनाव आयुक्त

उन्होंने कहा कि समिति में अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी), सतीश चंद्र मिश्रा (बहुजन समाज पार्टी) और अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी) क्रियान्वयन के लिये अपनी अनुशंसा चुनाव आयोग को देंगे और वीवीपीएटी के व्यापक इस्तेमाल के लिये दबाव बनाएंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने रैली को संबोधित करते हुए ईवीएम को ‘चोर मशीन' बताया. उन्होंने कहा, ‘‘ईवीएम चोर मशीन है. ईमानदारी से कहें तो ऐसा है. इसका इस्तेमाल खत्म किया जाना चाहिए. कहीं भी दुनिया में इस मशीन का इस्तेमाल नहीं हो रहा.''    

EVM की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, कहा- हमनें इसे फुटबॉल बना दिया है

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को निर्वाचन आयोग और राष्ट्रपति से संपर्क करना चाहिए जिससे ईवीएम का इस्तेमाल रोका जा सके और पारदर्शिता के लिये मत पत्रों के इस्तेमाल की पुरानी व्यवस्था को वापस लाया जा सके.

VIDEO: कोलकाता में मेगा रैली के बाद विपक्ष ने उठाया ईवीएम का मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EVM, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com