गुजरात भाजपा सांसद विट्ठल रादडिया पर बुजुर्ग को पीटने का आरोप

गुजरात भाजपा सांसद विट्ठल रादडिया पर बुजुर्ग को पीटने का आरोप

भाजपा के सांसद विट्ठल रादडिया (फाइल फोटो)

अहमदाबाद:

गुजरात के भाजपा के सांसद विट्ठल रादडिया एक बार फिर विवादों में घिरे हैं। गुजरात के भाजपा के सांसद विट्ठल रादडिया ने एक समारोह में कथित तौर पर एक बुजुर्ग को पांवों से पीटा। कुछ दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र द्वारका में आयोजित एक समारोह में उन्होंने एक बुजुर्ग को पांवों से पीटा था। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया है।

समारोह के दौरान एक बुजुर्ग को उन्होंने कथित तौर पर बीड़ी पीने के लिये पीटा। महत्वपूर्ण है कि रादडिया लगातार विवादों में हैं। पिछली बार 2012 में एक टोल बूथ पर उनसे पैसा मांगे जाने पर उन्होंने बंदूक निकाल ली थी। तब भी उनका कारनामा सीसीटीवी में कैद हो गया था। उस वक्त वह कांग्रेस के सांसद थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com