कोविड के नए वेरिएंट Omicron को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र ने इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन नियम में बदलाव किया है. राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि नए नियमों के तहत बस 6 'अति जोखिम' वाले देशों से आ रहे यात्रियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन होना होगा.इसके तहत एट रिस्क वाले देशों के यात्रियों को अब आगमन पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइम की जरूरत नहीं होगी. महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने NDTV को बताया कि महामारी के पिछले अनुभव को देखते हुए राज्य के नियमों को केंद्र से नियमों से अलग रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'हम पहले कोविड के शिकार बने, कोविड ने महाराष्ट्र को बुरी तरह से प्रभावित किया,इसलिए हमें अपने राज्य को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. 'महाराष्ट्र ने मंगलवार शाम को कई प्रतिबंधों की घोषणा की थी जो कि आधी रात से लागू होने थे. इसके कारण इंटरनेशनल यात्रियों को अधिक परेशानियां होतीं.
वैक्सीन लगवाओ, टीवी-फ्रिज जीतकर ले जाओ : कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए मिल रहे ऑफर
हालांकि राज्य ने बाद में प्रतिबंधों में आंशिक रूप से ढील दी थी. आदित्य ठाकरेने कहा था कि यह जरूरी था क्योंकि यात्रियों के पास अपनी यात्रा और फाइनेंस की योजना बनाने का मौका नहीं था. आज की स्थिति में 50 से अधिक देश या तो ओमिक्रॉन का सामना कर रहे हैं या इसके खतरे का सामना कर रहे हैं. इस सूची में यूके, जर्मनी, स्पेन, बेल्जियम, इटली जैसे यूरोपीय देश शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका,बोत्सवाना, इजरायल, हांगकांग और जापान में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि ओमिक्रॉन को लेकर खतरे के चलते महाराष्ट्र की इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन गाइडलाइंस के मामले में राज्य सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कही कहा था कि लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और नई गाइडलाइंस जल्द ही जारी होंगी. 'जूनियर ठाकरे' ने कहा था कि कई देशों में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कुछ सुरक्षा नियमों को लेकर थोड़ी सख्ती की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुंबई में हम 100 फीसदी टीकाकरण की तरफ बढ़ रहे हैं. वैक्सीन की दोनों डोज के बीच अंतर कम करने की केंद्र से अपील करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं