Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक बदमाश की फायरिंग से दो लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल पति-पत्नी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र नाम का एक बदमाश कई दिनों ने दंपती की लड़कियों को छेड़ रहा था। छेड़खाने से तंग आकर परिवार ने अपना घर तक बदल डाला। लेकिन, कुछ दिन पूर्व से बदमाश ने नया घर का पता लगाया और फिर छेड़खानी का सिलसिला शुरू हो गया।
छेड़खानी मना करने पर आज बदमाश ने गोली चला दी जिससे पति-पत्नी घायल हो गए हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल बदमाश फरार बताया जा रहा है, पुलिस तेजी से उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली में फायरिंग, ज्योति नगर में फायरिंग, दंपती घायल, छेड़खानी का विरोध, Firing In Delhi, Firing In Jyoti Nagar, Couple Injured, Objecting Eveteasing