विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2014

ओडिशा के मंत्री को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के मंत्री को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती
पुरी:

ओडिशा के पर्यटन मंत्री महेश्वर मोहंती पर शुक्रवार को उनके आवास के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय मोहंती एक समारोह से स्कूटी पर घर जा रहे थे तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने रात करीब 8 बजे आमला क्लब के समीप एक संकरी गली में उन पर गोली चलाई। सूत्रों के अनुसार, प्रतीत होता है कि हमलावर दोपहिया वाहन पर मोहंती का पीछा कर रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मोहंती को बाईं बांह पर गोली लगी। गोली चलने से वह स्कूटी से गिर गए जिससे उनके सर पर भी चोट लग गई।

पुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मोहंती को अस्पताल ले जाया गया और फिर बाद में उन्हें भुवनेश्वर लाया गया।

पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ज्ञानेंद साहू ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भुवनेश्वर के अस्पताल भेजने का फैसला किया है। 1995 से लगातार विधायक रहे मोहंती के पास कानून मंत्रालय भी है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से हमलावरों को शीघ्र पकड़ने की खातिर कदम उठाने के लिए कहा है। पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्रा ने एक विशेष दल गठित किया है, जो हमलावरों को पकड़ने के लिए पुरी गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओडिशा, महेश्वर मोहंती, ओडिशा के पर्यटन मंत्री महेश्वर मोहंती, पुरी, नवीन पटनायक, Odisha, Maheshwar Mohanti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com