विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2017

सिर से आपस में जुड़े बच्चों के इलाज के लिए ओडिशा सरकार देगी एक करोड़ रुपये

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कंधमाल जिले के सिर से जुड़े हुए जुड़वां बच्चों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. बच्चे नई दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं.

सिर से आपस में जुड़े बच्चों के इलाज के लिए ओडिशा सरकार देगी एक करोड़ रुपये
कंधमाल ज़िले के दो भाई जिनके सिर आपस में जुड़े हैं, उन्हें ऑपरेशन के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है
भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कंधमाल जिले के सिर से जुड़े हुए जुड़वां बच्चों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. बच्चे नई दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें
 सिर से जुड़ी बच्चियों को घर ले जाने को तैयार नहीं माता-पिता

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि एक करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से एम्स के निदेशक को दी जाएगी. जुड़वां बच्चों का उपचार कर रहे एम्स के डॉक्टरों की सिफारिश पर राशि को आवंटित किया गया है.

यह भी पढ़ें
सिर से जुड़ी बच्चियों के लिए अपील  


इससे पहले, राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री प्रताप जेना ने एम्स का दौरा करके इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की थी. जुड़े हुए बच्चों का नाम जगन्नाथ और बलराम है. उनके सिर आपस में जुड़े हुए हैं और उन्हें सरकार की पहल पर एम्स में भर्ती कराया गया है.

VIDEO: जन्म से सिर से जुड़े ओडिशा के जुड़वां बच्चे ऑपरेशन के लिए एम्स में भर्ती

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Conjoined Twins, Chief Minister Relief Fund, Odisha Government, AIIMS, Navin Patnaik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com