अमेरिकी फूड एवं ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने मंगलवार को Moderna की कोरोना वैक्सीन को लेकर सकारात्मक शब्दों के साथ दस्तावेज जारी किये जिनमें कहा गया है कि कंपनी की वैक्सीन को लेकर कोई खास सुरक्षा चिंताएं नहीं हैं. जल्द ही इस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने के लिए विशेषज्ञों की बैठक होने वाली है. इसे देखते हुए कंपनी के लिए यह अच्छी खबर है.
अमेरिकी फूड एवं ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) वैक्सीन को लेकर काफी उत्साहित था. एफडीए ने कहा, ''कोई विशिष्ट सुरक्षा चिंताओं की पहचान नहीं की गई, जो इसके इमरजेंसी इस्तेमाल (emergency use authorization) पर मुहर लगाने का मार्ग प्रशस्त करेगा. FDA ने वैक्सीन के 94.1 फीसदी प्रभावी होने की पुष्टि भी की.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बता दें कि अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने 16 नवंबर को दावा किया था कि उसकी कोरोना वैक्सीन 94 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है. इसके पहले अमेरिका की ही एक और दवा कंपनी फाइजर ने भी उसकी वैक्सीन के 90 फीसदी से ज्यादा प्रभावी होने का दावा किया था.
मॉडर्ना की COVID-19 वैक्सीन 3 महीने तक शरीर में एंटीबॉडी को बने रहने में करती है मदद : रिपोर्ट
कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) के मोर्चे पर कई देश वैक्सीन कंपनियों के साथ मिलकर तेजी से काम कर रहे हैं. मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को 94 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है. मॉडर्ना (Moderna) की वैक्सीन को लेकर गुरुवार को एक स्टडी में कहा गया है कि Moderna की COVID-19 Vaccine से मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली में शक्तिशाली एंटीबॉडी (Antibodies) का उत्पादन होता है, जो कि कम से कम से तीन महीने तक रहता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिज़ीज़ेज़ (NIAID) के शोधकर्ताओं ने क्लीनिकल ट्रायल के पहले चरण से 34 व्यस्क प्रतिभागियों के इम्युन रिस्पॉन्स का अध्ययन किया है. इनमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं. एनआईएआईडी ने मॉडर्ना के साथ मिलकर वैक्सीन को विकसित किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं