केरल के मंत्री द्वारा ये कहने के बाद कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल के बारे में जानने के लिए राज्य का कोई अधिकारी दिल्ली नहीं आया था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी के खिलाफ उनके ‘‘झूठे'' दावे के लिए कार्रवाई करने की मांग की. केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य से कोई भी ‘‘अधिकारी'' केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल के बारे में जानने के लिए दिल्ली नहीं गया था, जैसा कि ‘आप' विधायक आतिशी ने शनिवार को दावा किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आतिशी ने ट्वीट किया था, ‘‘कालकाजी में हमारे एक स्कूल में केरल के अधिकारियों का स्वागत करना अद्भुत था. वे हमारे शिक्षा मॉडल को अपने राज्य में लागू करने के लिए समझने के इच्छुक थे. यह है अरविंद केजरीवाल सरकार का राष्ट्र निर्माण का विचार. सहयोग के माध्यम से विकास.'' शिवनकुट्टी ने आतिशी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘केरल के शिक्षा विभाग ने 'दिल्ली मॉडल' के बारे में जानने के लिए किसी को नहीं भेजा है. वहीं, पिछले महीने 'केरल मॉडल' का अध्ययन करने के लिए दिल्ली से आए अधिकारियों को भी हर संभव सहायता प्रदान की गई. हम जानना चाहेंगे कि ‘आप' विधायक ने किन अधिकारियों' का स्वागत किया.''
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या केरल के किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा किया था या आतिशी के खिलाफ उनके ‘झूठे' दावे के लिए कार्रवाई की जाए. सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है.
कपूर ने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है, आतिशी राजनीतिक नौटंकी के लिए प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले ऐसे झूठे दावे कैसे कर सकती हैं.'' दिल्ली भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि केरल के शिक्षा मंत्री ने आतिशी के दावे का खंडन करते हुए ‘दिल्ली मॉडल' को ‘बेनकाब' कर दिया है.
VIDEO: 'पेंटिंग खरीदने को किया गया था मजबूर'- ED की चार्जशीट में राणा कपूर का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं