पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 के 789 नए मामले आए हैं जबकि सात लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अच्छी खबर यह है कि इस दौरान ओमिक्रॉन (Omicron) वैरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस तरह राज्य में नए मामलों के साथ कोविड-19 (Covid-19) संक्रमितों की कुल संख्या 66,41,677 हो गई है. राज्य में अब तक कोविड से 1,41,211 लोगों की जान गयी है. राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 893 मामले आए थे जबकि 10 लोगों की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में देश भर में 585 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी. इस तरह अब तक इस महामारी से 64,90,305 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.
कोविड-19 से बेहतर एंटीबॉडी के लिए चिकित्सकों ने वैक्सीन की ‘बूस्टर' डोज का दिया सुझाव
महाराष्ट्र में फिलहाल 6482 उपचराधीन कोरोना मरीज हैं. संक्रमण से ठीक होने की दर 97.12 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है. राज्य में अब तक 6,65,17,323 नमूनों की जांच की गई है. फिलहाल 74,353 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 887 लोग संस्थानिक पृथक-वास में हैं. वायरस के नए वैरिएंट के बारे में बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमिक्रॉन स्वरूप के संक्रमण कोई मामला नहीं आया है. वायरस के इस वैरिएंट के संक्रमण के 10 मामले हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला नवंबर के अंतिम सप्ताह में आया था, जब ठाणे जिले में कल्याण डोंबिवली का एक मरीन इंजीनियर दक्षिण अफ्रीका से लौटा था. व्यक्ति को बुधवार को एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बुलेटिन के मुताबिक मुंबई खंड में कोरोना वायरस के 291 मामले आए और एक मरीज की मौत हो गई. पुणे में 235, नासिक खंड में 95 मामले सामने आए.
ओमिक्रॉन को लेकर तैयारियां तेज, 9 एकड़ में फैला है मुंबई के मलाड का जंबो सेंटर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं