प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि वह बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बहुमत साबित करने के लिए अधिक समय देने की पहल के पीछे थे, ताकि विधायकों की खरीद-फरोख्त हो सके।
मांझी को तत्काल बहुमत साबित करने के लिए कहे जाने की बजाय 20 फरवरी तक का समय दिए जाने के निर्णय को अस्वीकार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यपाल दिल्ली में 'उच्चतम स्तर' पर लिखी गई स्क्रिप्ट का अनुसरण कर रहे हैं, ताकि केंद्र की ओर से खरीद-फरोख्त के लिए दी गई लाइसेंस पर अमल की जा सके।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बीजेपी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए जेडीयू नेता ने कहा कि बीजेपी ने मांझी से कहा है कि अगर उन्हें उसका समर्थन चाहिए, तब वह 35 विधायकों को अपने पाले में लाएं। नीतीश ने कहा कि लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है... बीजेपी की बिहार में दिल्ली से भी ज्यादा दुर्गति होगी।
नीतीश ने कहा, राज्यपाल की ओर से फैसला करने में देरी और उसके बाद उन्हें (मांझी) अधिक समय देना यह प्रदर्शित करता है कि यह दिल्ली में लिखी गई पटकथा के अनुरूप किया गया है और खरीद-फरोख्त के लाइसेंस पर अमल करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है।
अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मोदी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, यह फैसला उच्चतम स्तर पर किया गया। यह मांझी के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद शुरू हुई। राज्यपाल पहले सहमत थे कि शक्ति परीक्षण जल्द होना चाहिए। लेकिल मांझी की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद चीजें बदल गई। यहां पटकथा लिखी गई।
नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में 8 फरवरी को मोदी से मुलाकात के बाद मांझी के संवाददाता सम्मेलन में चीजें उभर कर आईं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय हमेशा फोटा जारी करता है, लेकिन मोदी और मांझी की मुलाकात के चित्र सामने नहीं आए।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बुधवार को 130 विधायकों को पेश करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की थी और उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। उनके साथ आरजेडी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामदलों के नेता भी शामिल थे। कुमार ने मांग की थी कि बिहार विधानसभा का सत्र जल्द बुलाया जाए, जिसमें राज्यपाल मांझी को बहुमत साबित करने के लिए कहा जाए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं