राहुल गांधी ने कहा, "राजनेता स्वार्थ के लिए कुछ भी कर जाते हैं... जो जनादेश मिला था, वह सांप्रदायिकता के खिलाफ था, लेकिन अब..."
नई दिल्ली:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन को छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में लौट जाने को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 'धोखा' बताते हुए हमला बोला है.
उन्होंने कहा, "मैं पहले ही जान गया था कि यह (महागठबंधन) ज़्यादा देर तक नहीं चल पाएगा... हिन्दुस्तान की राजनीति की यही समस्या है कि राजनेता स्वार्थ के लिए कुछ भी कर जाते हैं... जो जनादेश मिला था, वह सांप्रदायिकता के खिलाफ था, लेकिन अब..."
कई दिन से चल रही खींचतान के बाद बुधवार शाम को अचानक जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे उनके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस भी सकते में आ गए थे.
VIDEO: छठी बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार
देर शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नीतीश को समर्थन का ऐलान कर दिया, जिसके बाद गुरुवार सुबह 10 बजे नीतीश को फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गई, और उनके साथ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है. नई सरकार को शुक्रवार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहा गया है.

लेखक के बारे में
विवेक रस्तोगी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi, Nitish Kumar, Grand Alliance In Bihar, Sushil Kumar Modi