पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार द्वारा लगाया गया नाइट कर्फ्यू, कोविड-19 को खतरा बताकर पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित कराने की चाल भर है. केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के अलावा कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी पंजाब चुनाव को स्थगित कराने की इच्छा रखने का आरोप लगाया. पंजाब में आप मुख्य विपक्षी पार्टी है और उसने मुख्यमंत्री के दावे को ‘आधारहीन' और ‘बचकाना' करार दिया है.
चन्नी ने 58 नई बसों को सरकारी बेड़े में शामिल करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की. मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में खुद एक बस चलाई और कॉलेज में पढ़नेवाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क यात्रा पास देने की घोषणा की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा स्वास्थ्य कर्मियों और ट्रक यूनियन से संबंधित मुद्दों को शीघ्र सुलझाने की योजना है लेकिन आप और बीजेपी चुनाव को स्थगित कराना चाहते हैं. आप ने दिल्ली में यह दिखाने के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया कि स्थिति गंभीर है और ऐसे में चुनाव आयोजित नहीं करने चाहिए. हालांकि, उनकी खुद की पार्टी ‘आज' चुनाव आयोजित करने के लिए तैयार थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'अगर हमारे डॉक्टर हड़ताल पर होंगे तो हम कोरोना से कैसे लड़ेंगे' : पीएम मोदी को सीएम केजरीवाल का पत्र
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केजरीवाल लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. आप नेता ने चन्नी के बयान को ‘आधारहीन' और ‘बचकाना' करार देते हुए कहा कि रात में कर्फ्यू सिर्फ दिल्ली में ही नहीं अन्य राज्यों में भी लगाया गया है.
कोरोना के बढ़ने से दिल्ली में येलो अलर्ट का ऐलान, सख्त होंगी पाबंदियां
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं