सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो)
- लश्कर ए तैयबा प्रमुख से फंड लेने का आरोप
- एनआईए ने प्राथमिक जांच दर्ज की
- तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का एक दल शुक्रवार को यहां पहुंचा, जो अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के साथ ही विध्वंसक गतिविधियों और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद से पैसा लेने में शामिल होने के आरोपी तीन अन्य लोगों से पूछताछ कर सकती है.
जांच एजेंसी ने गिलानी और नईम खान, फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे तथा तहरीक-ए-हुर्रियत के गाजी जावेद बाबा के खिलाफ प्राथमिक जांच शुरू की है. नईम को टेलीविजन पर एक स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से पैसा लेने की बात कबूलते देखा गया था.
एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि अलगाववादियों को कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों पर पथराव करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और स्कूलों तथा अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों को जलाने समेत विध्वंसक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख सईद से धन मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि एनआईए ने एक टीवी संवाददाता और कश्मीर घाटी में गतिविधियां चला रहे अलगाववादी संगठनों के नेताओं के बीच इस संबंध में बातचीत की रिकॉर्डिंग से जुड़ी एक खबर का संज्ञान भी लिया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Syed Ali Shah Geelani, NIA, Hafiz Saeed, Hafiz Saeed-led Lashkar-e-Taiba