विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

आतंकवाद के लिए आर्थिक मदद के मामले में एनआईए ने कई लोगों से पूछताछ की

कश्मीर में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से आर्थिक मदद लेने का संदेह

आतंकवाद के लिए आर्थिक मदद के मामले में एनआईए ने कई लोगों से पूछताछ की
एनआईए ने आतंकवाद के लिए वित्त पोषण की जांच के लिए छापे मारे.
  • एनआईए ने श्रीनगर में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी
  • आतंकी संगठनों के दस्तावेज हासिल करने के स्रोतों के बारे में पूछा
  • आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की गई
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को आतंकवाद के लिए आर्थिक मदद के मामले में कई लोगों से पूछताछ की. कश्मीर में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से आर्थिक मदद लेने के संदेह में एनआईए ने कुछ दिन पहले श्रीनगर स्थित इन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

एनआईए के एक अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, "हमने करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की. श्रीनगर में चल रही जांच में शामिल होने के लिए और भी कई लोगों को कहा गया है, जिनके ठिकानों पर शनिवार और रविवार को छापेमारी की गई थी." अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के दौरान हमने आतंकवादी संगठनों के दस्तावेज और लेटरहेड हासिल करने के स्रोतों के बारे में पूछा और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की."

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. हालांकि उन्होंने उन लोगों के नाम बताने से इनकार कर दिया, जिनसे पूछताछ की गई.

एनआईए ने शनिवार को श्रीनगर, दिल्ली और हरियाणा में 26 ठिकानों पर छापेमारी की और रविवार को सात और स्थानों पर छापे मारे.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA, Terrorism, Finance For Terrorism, Pakistan, Terrorist Groups, Inqiry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com