अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने कोरोना को मात दे दी है. दिल्ली एम्स से आज यानी मंगलवार को छोटा राजन डिस्चार्ज
हुआ और वह वापस तिहाड़ जेल पहुंच गया है. छोटा राजन को जेल नंबर 2 में सुरक्षा घेरे के बीच रखा गया है. उसे कोविड संक्रमण के चलते 22 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था.गौरतलब है कि सूत्रों के हवाले से, पिछले सप्ताह छोटा राजन की दिल्ली AIIMS में कोरोना संक्रमण से मौत की खबरें आई थीं जो बाद में गलत साबित हुई थीं.
61 साल के छोटा राजन वर्ष 2015 में गिरफ्तारी और फिर इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद से हाई सिक्युरिटी वाले तिहाड़ जेल में है. वर्ष 2018 में छोटा राजन को पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई. जर्नलिस्ट डे की वर्ष 2011 में हत्या हुई थी .छोटा राजन का मूल नाम राजेंद्र निकलजे है. उसके खिलाफ हत्या और जबरन वसूली सहित करीब 70 मामले दर्ज हैं. इन सभी केसों को सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था और स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया था.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं