विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2011

नीरज ग्रोवर हत्याकांड में पीड़ित परिवार को इंसाफ का इंतजार

नीरज ग्रोवर हत्याकांड में पीड़ित परिवार को अब भी इंसाफ का इंतजार है। नीरज की मां का कहना है कि उनके परिवार को अब तक इंसाफ नहीं मिला है।
मुंबई: नीरज ग्रोवर हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार को अब भी इंसाफ का इंतजार है। नीरज की मां नीलम ग्रोवर का कहना है कि उनके परिवार को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। कोर्ट के फैसले से नाराज मां ने कहा कि जब तक मॉडल मारिया सुसाइराज को सजा नहीं मिलती वो अपने बेटे के अवशेषों पर दावा नहीं करेंगी। इससे पहले कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त कहा था कि मृतक के अवशेषों पर पिता अपना दावा कर सकते हैं। सेशन कोर्ट ने मारिया सुसाइराज को सबूत मिटाने का दोषी और उसके ब्वॉयफ्रेंड जेरॉम को गैर इरादतन हत्या का दोषी बताया था। 7 मई 2008 को मारिया सुसाइराज के घर पर नीरज ग्रोवर की हत्या हुई थी जिसमें मारिया और जेरॉम को आरोपी बनाया गया था।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीरज ग्रोवर हत्याकांड, इंसाफ, मारिया सुसराइज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com