यह ख़बर 17 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

NDTV इंडिया के दो पत्रकारों को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड

खास बातें

  • पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए एक बार फिर एनडीटीवी इंडिया को सम्मान हासिल हुआ है।
नई दिल्ली:

पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए एक बार फिर एनडीटीवी इंडिया को सम्मान हासिल हुआ है।

एनडीटीवी इंडिया के दो पत्रकारों को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार दिया गया है। बेस्ट हिंदी रिपोर्टिंग के लिए हृदयेश जोशी को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है और बेस्ट इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए रजत केन को रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दिल्ली में ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए।