विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2019

पुणे में कश्मीरी पत्रकार की पिटाई, हमलावरों ने कहा- हम वापस कश्मीर भेज देंगे

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरियों पर हो रहे हमले की एक और घटना के तहत 24 वर्षीय एक कश्मीरी पत्रकार की पुणे में पिटाई की गई.

पुणे में कश्मीरी पत्रकार की पिटाई, हमलावरों ने कहा- हम वापस कश्मीर भेज देंगे
कश्मीरी पत्रकार जिबरान नजीर (फाइल फोटो)
पुणे:

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरियों पर हो रहे हमले की एक और घटना के तहत 24 वर्षीय एक कश्मीरी पत्रकार की पुणे में पिटाई की गई. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शुरुआत में इस घटना को ‘रोड रेज' बताने वाली स्थानीय पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया. इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.

पुलवामा आतंकी हमले पर बोले डोनाल्ड ट्रंप: भारत और पाकिस्तान के बीच खतरनाक स्थिति

पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल पर हुई कहा सुनी के दौरान दोनों लोगों ने बृहस्पतिवार रात पत्रकार की पिटाई की. पुणे में एक अखबार में काम करने वाले जिबरान नजीर ने कहा कि हमलावरों ने उनसे कहा कि वे उन्हें वापस कश्मीर भेज देंगे. हालांकि, नजीर ने कहा कि यह कोई संगठित हमला नहीं था. नजीर के मुताबिक तिलक रोड पर रात करीब पौने ग्यारह बजे उन पर यह हमला किया गया जब वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पुलिस थाना में बाद में उनसे माफी भी मांगी.

VIDEO: जब पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को याद कर मंच पर ही रोने लगे सीएम योगी आदित्यनाथ

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह रोड रेज की एक घटना थी और यह पुलवामा हमले से संबद्ध नहीं है. गौरतलब है कि इस घटना के एक दिन पहले ही यवतमाल के एक कॉलेज में पढ़ाई करने वाले कश्मीरी छात्रों पर बुधवार को हमला हुआ था. यह हमला शिव सेना की युवा शाखा युवा सेना के सदस्यों ने कथित तौर पर किया था. 

पटियाला हाउस कोर्ट में हुए हमले के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन

नजीर ने बताया कि उन्होंने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया था और पुलिस शिकायत वापस ले ली. बाद में शुक्रवार शाम पुणे पुलिस ने खुद से दोनों संदिग्धों- अजहरूद्दीन शेख (32) और दत्तात्रेय लावते (35) के खिलाफ एक मामला दर्ज किया. वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कदम ने बताया कि शेख को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि लावते की तलाश जारी है. 

वीडियो- पुलवामा आतंकी हमला: 'मुंहतोड़ जवाब मिलेगा' 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Journalist From Kashmir Beaten Up In Pune, Pulwama Terror Attack, Attacks On Kashmiri, Pulwama Attack, Pune News, कश्मीरी पत्रकार की पिटाई, पुलवामा आतंकी हमला, पुणे, महाराष्ट्र
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com