विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2019

शरद पवार ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को बताया 'कौआ', कहा- 'कवाले' नहीं 'मवाले' पर ध्यान देना चाहिए

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उनकी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हुए नेताओं को रविवार को ‘कौआ’ करार करार दिया

शरद पवार ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को बताया 'कौआ', कहा- 'कवाले' नहीं 'मवाले' पर ध्यान देना चाहिए
पवार ने कहा, 'हमें अब कौओं के बारे में चिंता करने नहीं करनी चाहिये,
मुंबई:

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उनकी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हुए नेताओं को रविवार को ‘कौआ' करार करार दिया और कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है. महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियों विशेषकर एनसीपी के कई विधायक और बड़े नेता पिछले महीने बीजेपी और शिवसेना में शामिल हो गए थे. पवार ने यहां कहा, 'हमें अब कौओं (कवाले) के बारे में चिंता करने नहीं करनी चाहिये, इसके बजाय चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं (मवाले) पर ध्यान देना चाहिए.' 

अब तक क्यों नहीं खत्म की जा रहीं थी तीन तलाक जैसी कुप्रथाएं, अमित शाह ने बताई वजह

पिछले महीने राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, संदीप नाइक और वैभव पिचाड़ पार्टी की राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ बीजेपी में शामिल गए थे.    पिछले महीने ही राकांपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष सचिन अहीर और शाहपुर से विधायक पांडुरंग बरोरा ने शिवसेना का दामन थाम लिया था.    

सड़क पर नंगे पांव दौड़कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले रामेश्वर गुर्जर का होगा 'स्पीड टेस्ट'

पवार ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है. मैं आने वाले चुनावों में युवाओं और महिलाओं को मौका देने पर जोर दूंगा. 

Video: एनसीपी के तीन विधायक बीजेपी में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Pawar, NCP, Maharashtra Legislative Assembly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com