आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में एनसीबी और बीजेपी की साठगांठ का आरोप लगाने वाले एनसीपी के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) के दामाद समीर खान और उस केस के दूसरे आरोपियों को मिली जमानत को एनसीबी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. NCB सूत्रों का कहना है कि पिछले 10 दिन से चुनौती देने की प्रक्रिया चल रही थी. नवाब मलिक ने आज ही प्रेस कॉन्फेंस लेकर अपने दामाद को बेकसूर बताया और उसे फंसाये जाने का आरोप लगाया है. मलिक के मुताबिक जमानती आदेश में साफ लिखा है कि उनके दामाद के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला था.
'सेलेक्टिव मीडिया को बुला खबरें प्लांट करता है NCB', प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर नवाब मलिक ने फिर लगाए आरोप
बता दें कि एनसीपी नेता नवाब मलिक को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है. उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही थीं , जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाने का कदम उठाया गया. उन्होंने क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में एनसीबी की अनियमितता को उजागर करना शुरू किया है. हाल ही में एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में नवाब मलिक ने कहा था कि एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लेकर क्रूज ड्रग्स पार्टी तक बहुत सारे फर्जी मामले बनाए हैं. इसमें केपी गोसावी नाम का एक व्यक्ति शामिल है, जो फरार है. बहुत सारी चाजें धीरे-धीरे एविडेंस के साथ सामने रखेंगे. खुलासे करेंगे तो सबके सामने करेंगे. एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े के जासूसी के आरोपों पर नवाब मलिक ने कहा कि कौन उनकी जासूसी कर रहा है, ये तो पता नहीं, अगर वे नाम लेकर कहें कि नवाब मलिक उनकी जासूसी कर रहे हैं तो उसका मैं जवाब दूंगा.
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों को डर रहता है कि कहीं उनकी कोई बात तो सामने नहीं आने वाली .कुछ गलतियां हैं, जिसके बारे में वो जानकारियां जुटा रहे हैं. बॉलीवुड तो हमेशा से सॉफ्ट टारगेट रहा है. इसकी वजह भी है कि बॉलीवुड के मामलों में बड़े पैमाने पर पब्लिसिटी भी हासिल होती है. रिया चक्रवर्ती के मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों को लाया गया. मीडिया ट्रायल चले, बड़े पैमाने पर उगाही की गई है. रिया के पास कोई सबूत भी नहीं मिला था. लोगों के अंदर डर पैदा किया गया. पब्लिसिटी के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का इस्तेमाल किया जाता है. कोई इसके खिलाफ आवाज उठाए तो उसे भी फ्रेम कर दो. वो आदमी जो आर्यन खान को घसीटकर ले जा रहा था, आपकी जिम्मेदारी बनती है कि उसे ढूंढकर लाएं, वह फरार है. धीरे धीरे परतें खुलेंगी तो उगाही वाला मामला भी सामने आएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं