विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2013

नरेंद्र मोदी की तुलना शीला दीक्षित से हो : दिग्विजय सिंह

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से तुलना किए जाने को उचित नहीं मानते हैं, उनका कहना है कि मोदी की तुलना दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की जानी चाहिए। मोदी ने गुजरात के अलावा देखा ही क्या है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए गुरुवार को सिंह ने कहा कि मोदी को महिमा मंडित किया जा रहा है, विकास के चार-पांच मापदंड होते हैं। गुजरात में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है, देश में सबसे ज्यादा कुपोषण गुजरात में है।

मोदी द्वारा देश का कर्ज उतारने के बयान पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी ने गुजरात के लिए क्या किया है इसको कुछ बातों से समझा जा सकता है। वर्ष 2002 में गुजरात पर 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था जो बढ़कर एक लाख 72 हजार करोड़ रुपये हो गया है। योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं, बड़ों को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी की तुलना राहुल गांधी से नहीं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्मयंत्री शीला दीक्षित, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तरुण गोगोई से की जानी चाहिए जो तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी ही बताएं कि उन्होंने गुजरात के अलावा देखा ही क्या है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सिंह ने विकिलीक्स द्वारा किए गए खुलासों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिग्विजयय सिंह, नरेंद्र मोदी, 2014 चुनाव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भाजपा, कांग्रेस, Digvijay Singh, Narendra Modi, 2014 Election, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com