विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2015

नरेंद्र मोदी 'ईश्वर का तोहफा' हैं : केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

नरेंद्र मोदी 'ईश्वर का तोहफा' हैं : केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: संसदीय कार्यमंत्री एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'राष्ट्र को ईश्वर का तोहफा' बताया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई सफलताएं अर्जित की हैं जिसमें भारत बांग्लादेश समझौता, नगा शांति समझौता और कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों द्वारा भारत को यूरेनियम प्रदान करने को इच्छुक होने जैसी बातें शामिल हैं।

वेंकैया ने भारतीय युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम में कहा कि 1916 में गुजरात की एक महान आत्मा महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने पर देश को स्वच्छ बनाने के बारे में बात की थी। उन्होंने मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि अब गुजरात के एक अन्य व्यक्ति ने स्वच्छ भारत पहल की है।

उन्होंने कहा कि मोदी '3डी' हैं। इसे परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा 'मोदी डायनमिक और डिसीसिव हैं और डेवलपमेंट के पक्षधर हैं।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वेंकैया नायडू, नरेंद्र मोदी, भगवान का गिफ्ट, Venkaiah Naidu, Narendra Modi, Gift From God
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com