विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2013

नागपुर : छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

नागपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 23 साल के रोशन समृत को छेड़छाड़ करने वाले तीन अज्ञात युवकों ने गोली मार दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर: नागपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 23 साल के रोशन समृत को छेड़छाड़ करने वाले तीन अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। मृतक छेड़छाड़ की शिकार युवती का दोस्त था।

हादसे के बाद अमृत को नागपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना एक कॉलेज के बाहर की है, जहां तीन युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नागपुर में छेड़छाड़, छेड़छाड़ का विरोध, युवक को मारी गोली, रोशन समृत, Nagpur, Eve Teasing In Nagpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com