विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2021

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में महिला की चाकू मारकर हत्या

मामला बृहस्पतिवार शाम को तब सामने आया, जब पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक अस्पताल से फोन आया कि एक महिला को चाकू मारा गया है

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में महिला की चाकू मारकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

दक्षिणी दिल्ली ( South Delhi) के मालवीय नगर के शेख सराय इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने 33 वर्षीय महिला की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मामला बृहस्पतिवार शाम को तब सामने आया, जब पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक अस्पताल से फोन आया कि एक महिला को चाकू मारा गया है.

'पहले काम के बहाने बुलाया फिर महिला की ....', हत्या के आरोप में किशोर हिरासत में

उसका पति उसे अस्पताल लाया था और अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder Of Woman, Murder Of Woman In Delhi, Murder Of Woman With Knives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com