छोटे पर्दे की अभिनेत्री सह मॉडल ने एक पायलट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला ने मुंबई के उपनगर स्थित ओशिवारा पुलिस थाने में पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में अभिनेत्री ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिये पेशे से पायलट आरोपी से हुई थी और उसने उससे शादी करने का वादा किया था.
उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक मूल रूप से भोपाल निवासी और मुंबई में रह रहा पायलट अकसर फोन पर महिला से बात करता था और सोशल मीडिया पर भी दोनों की चैट होती थी. पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले आरोपी ने पीड़िता को फोन किया और उससे मिलने एवं उसका घर देखने की इच्छा जताई.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि अभिनेत्री मुंबई में अकेले रहती है और आरोपी पायलट को घर पर बुलाने पर सहमत हो गई, घर पर आने पर पायलट ने कथित तौर पर अभिनेत्री से दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलाने और शादी के लिए बात करने का भरोसा दिया लेकिन अपने वादे पर कायम नहीं रहा. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं