विज्ञापन
This Article is From May 15, 2015

काशिमिरा के डांस बार में पुलिस का ठुमका, मुंबई और महाराष्ट्र में है डांसबार पर प्रतिबंध

काशिमिरा के डांस बार में पुलिस का ठुमका, मुंबई और महाराष्ट्र में है डांसबार पर प्रतिबंध
फाइल फोटो
मुंबई: मुंबई और महाराष्ट्र में डांस बार पर प्रतिबंध है। लेकिन अक्सर पुलिस वाले ही डांस बारों मे ठुमका लगाते हुये देखे जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें उमेश पाटिल नाम का एपीआई बार गर्ल के साथ ना सिर्फ ठुमके लगा रहा है बल्कि उस पर रुपये भी उड़ा रहा है।

घोड़बंदर रोड पर सी हॉक डांस बार का ये वीडियो सामने आने के बाद उमेश पाटिल को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद डांस बार कैसे चल रहे हैं इस सवाल पर ठाणे ग्रामिण पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। एसपी राजेश प्रधान ना तो फोन उठा रहे हैं और ना ही एसएमएस का जवाब दे रहे हैं।

महीने भर पहले ठाणे शहर पुलिस के दो सिपाही भी डांस बार में नाचते हुये पकड़े गये थे। आरोप है कि मुंबई के बाहर ठाणे और रायगढ़ में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से डांस बार चल रहे हैं। इस तरह के वीडियो से पुलिस की मिलीभगत भी साफ झलकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई पुलिस, डांस बार, बार में पुलिस का ठुमका, डांस बार पर प्रतिबंध, Mumbai Police, Policeman In Dance Bar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com