विज्ञापन
This Article is From May 01, 2015

सीसीटीवी में कैद : मुंबई के हैरतअंगेज बाइक एक्सिडेंट की तस्वीरें

मुंबई: मुंबई से सटे वसई में सड़क दुर्घटना की हैरतअंगेज तस्वीरें सामने आई हैं। दुर्घटना मुंबई से सटे पालघर जिले के नायगांव में गुरुवार की सुबह 6.55 की है। जख्मी बाइक सवारों के नाम अक्षय भंगा और संजीत भंगा हैं।

ये दोनों चचेरे भाई वसई के कोलीवाडा पाचूबंदर के रहने वाले हैं। वे सुबह सेंट जेवियर कॉलेज माहिम जाने के लिए नायगांव पापडी रोड पर तेजी से जा रहे थे कि तभी सामने एक ऑटो रिक्शा अचानक से यु-टर्न लेने लगा। नतीजा बाइक और ऑटो रिक्शा में इतनी तेज टक्कर हुई कि ऑटो पलट गया और मोटर साइकिल उछलकर गटर में गिर गई।

दोनों बाइक सवार भी उसके साथ ही गटर में गिर गए। बाइक चला रहे अक्षय के हाथ में चोट आई है जबकि पीछे बैठा संजीत स्लैब से टकराने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे वसई के कॉर्डिनल ग्रेसेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
सीसीटीवी में कैद : मुंबई के हैरतअंगेज बाइक एक्सिडेंट की तस्वीरें
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com