यह ख़बर 24 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुलायम का दौरा रद्द : एएमयू शिक्षक संघ के सचिव ने कहा, अच्छा हुआ

अलीगढ़:

अलीगढ़ विश्वविद्यालय के एक समारोह में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है, जिसका विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने स्वागत किया है।

जिला प्रशासन ने बताया है कि सपा मुखिया मुलायम का दौरा रद्द हो गया है, हालांकि इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय परिसर में एक स्थानीय सामाजिक संगठन ‘सर सैय्यद मूवमेंट’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सपा मुखिया को आमंत्रित किया गया था, जिसका गत दो दिनों से परिसर में विरोध हो रहा था।

यादव के दौरे के रद्द कर दिये जाने का स्वागत करते हुए एएमयू शिक्षक संघ के सचिव आफताब आलम ने कहा कि पिछले वर्ष मुजफ्फरनगर दंगों को नियंत्रित करने में सपा सरकार की लापरवाही से विश्वविद्यालय के लोगों में आक्रोश है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, सपा मुखिया ने जिस तरीके से लक्षित सांप्रदायिक हिंसा रोधी विधेयक का विरोध किया, उससे हम हैरान हैं। हमने सपा मुखिया को हमेशा धर्मनिरपेक्षता के रक्षक के रूप में देखा है। मगर हाल के दिनों में उनके रुख से हमे बहुत निराशा हुई है। आलम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के घाव अब भी हरे हैं और सपा मुखिया को चुनाव पूर्व नाटकबाजी से बाज आना चाहिए।