यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मप्र में चुनावी सभा में ट्रक घुसा, 7 मरे

खास बातें

  • कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के पिलखुआ गांव में कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार की सभा में एक अनियंत्रित ट्रक घुसने से हुई दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई।
धार:

मध्य प्रदेश के कुक्षी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए इस जिले के पिलखुआ गांव में कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार की एक सभा में गुरुवार दोपहर अचानक एक अनियंत्रित ट्रक घुसने से हुई दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और पांच बच्चे हैं। हादसे में 15 अन्य लोग घायल हो गए। जिला कलेक्टर बीएम शर्मा ने बताया कि कांग्रेस विधायक पिलखुआ गांव में दोपहर में जब कुक्षी विधानसभा उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित तेजगति ट्रक वहां घुस आया और उसकी चपेट में आकर दो महिलाओं एवं पांच बच्चों की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि घटना में घायल सभी 15 लोगों को कुक्षी एवं बड़वानी के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com