मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik)की जेल हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. मलिक की अर्जी पर अदालत ने उन्हें जेल में बेड और कुर्सी की इजाजत दी है. बता दें, नवाब को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले माह गिरफ्तार किया था और उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर भेजा गया था. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी पिछले माह,एनसीपी नेता मलिक के घर पहुंचे, जहां उनसे एक घंटे पूछताछ की गई. थी इसके बाद उन्हें ईडी दफ्तर लाया गया था और लंबी पूछताछ चली. पूछताछ के बाद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया था.
मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके गुर्गों की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के बाद मलिक को गिरफ्तार किया था.जानकारी के अनुसार,, दाऊद के साथियों के साथ कथित लेन-देन और उनके साथ जमीन के सौदे को लेकर नवाब मलिक से पूछताछ की गई थी. ईडी ने कहना है कि पूछताछ के दौरान नवाब मलिक टाल-मटोल कर रहे थे और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कई जगहों पर छापेमारी की थी और इस मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी कस्टडी में लिया था. सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान नवाब मलिक द्वारा खरीदी गई संपत्ति से जुड़े कुछ सबूत सामने आए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेमलिक के सभी विभागों को पार्टी के अन्य मंत्रियों में बांटने का निर्णय है. एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी.इस निर्णय के साथ ही शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार में मलिक में पास कोई विभाग नहीं बचेगा. NCP ने मलिक से इस्तीफा नहीं देने को कहने का भी निर्णय लिया है. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मलिक के इस्तीफे की मांग की है.
- ये भी पढ़ें -
* 'ऑस्ट्रेलिया से भारत लाई गई 29 प्राचीन मूर्तियों का PM मोदी ने किया अवलोकन, देखें PHOTOS
* "आप ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, पूर्व क्रिकेटर हरभजन समेत इन नामों को मिली जगह
* "भारत में पिछले 24 घंटे में 1,549 नए COVID-19 केस, कल से 12 फीसदी कम
AAP के 5 राज्यसभा प्रत्याशी तय, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित इन नामों की घोषणा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं