200 करोड़ रुपये के वसूली केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. ईडी ने आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसको लेकर जैकलीन ईडी दफ्तर पहुंचीं. बता दें कि इससे पहले भी 30 अगस्त 2021 को जैकलीन पहली बार नई दिल्ली में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुई थीं. इसके बाद ईडी ने कई समन जारी किए थे. 25 सितंबर, 15 , 16 और 18 अक्टूबर भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुईं. 20 अक्टूबर को दोबारा उन्हें फिर तलब किया गया. फिर वह जांच में शामिल हुईं और अपना बयान दर्ज कराया.
बता दें कि 4 दिसंबर को ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर और सात अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. इसके बाद कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया था. 5 दिसंबर को जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया. इसके बाद ईडी ने उन्हें 8 दिसंबर के लिए समन जारी किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं, 200 करोड़ की वसूली केस में ईडी ने फिर तलब किया
जैकलीन के खिलाफ ईडी के अलावा दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा भी जांच कर रही है. तिहाड़ जेल से 200 करोड़ वसलूने के मामले में हाल ही में मनी लांड्रिंग के तहत ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन और नोरा फतेही का भी जिक्र है, उनके महत्वपूर्ण बयान इसमें शामिल किए गए हैं. सुकेश और जैकलीन फर्नांडीज ने जनवरी 2021 से एक-दूसरे से बात करनी शुरू की थी. इस दौरान सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के महंगे तोहफे भेजे थे. इन महंगे उपहारों में आभूषण, हीरे जड़ित आभूषण सेट, क्रॉकरी, चार फारसी बिल्लियां (एक बिल्ली की कीमत लगभग 9 लाख रुपये) और 52 लाख रुपये का एक घोड़ा भी शामिल था.
जैकलीन फर्नांडीज को मास्टरमाइंड से मिले थे 10 करोड़ के महंगे तोहफे : ईडी सूत्र
सुकेश जब जेल में था तो जैकलीन से मोबाइल फोन पर बात करता था. जब सुकेश जमानत पर बाहर आया तो उसने चेन्नई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की. उसने जैकलीन फर्नांडीज के लिए मुंबई से दिल्ली तक एक चार्टर्ड फ्लाइट भी बुक की. आरोप है कि सुकेश और जैकलीन दोनों चेन्नई के एक होटल में रुके थे. सुकेश ने निजी जेट में हवाई यात्रा के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किए, जब वह जमानत पर था. सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के भाई-बहनों को भी मोटी रकम भेजी थी. ईडी ने जैकलीन के करीबी सहयोगियों और स्टॉफ से भी की पूछताछ की थी. वही नोरा फतेही को सुकेश ने एक बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं