आगरा में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू महिला को अगवा करने के आरोपी एक मुस्लिम व्यक्ति के परिवार के दो मकानों में शुक्रवार को आग लगा दी. वैसे एक वीडियो क्लिप में संबंधित महिला ने कहा कि वह उसके साथ अपनी मर्जी से गयी. पुलिस ने इस हमले में संलिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि यह हमला ‘धर्म जागरण समन्वय संघ' नामक एक संगठन के सदस्यों ने किया.
इस घटना के सिलसिले में एक पुलिस चौकी के प्रभारी को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है एवं स्थानीय थाना प्रभारी के विरूद्ध जांच का आदेश दिया गया है. पुलिस ने कहा कि यहां रुनक्ता इलाके में भीड़ ने उस मकान को फूंक दिया जिसमें जिम मालिक साजिद रहता था. इस परिवार से संबंधित समीप के मकान को भी जला दिया गया. भीड़ महिला का ‘अपहरण' करने को लेकर जिम मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पुलिस का कहना है कि यह महिला 22 साल की है लेकिन अब भी स्कूल में है. रुनक्ता बाजार में दुकानें भी बंद रहीं और व्यापारियों ने भी साजिद की गिरफ्तारी की मांग की है. जिम मालिक के घर पर हुए हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रही यह महिला सोमवार को लापता हेा गयी थी. दो दिन बाद पुलिस ने उसे ढूंढ लिया लेकिन साजिद के ठिकाने का अब तक पता नहीं चल पाया.
महिला के परिवार के सदस्यों ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढने में जुट गयी. उनकी शिकायत पर भादंसं की धारा 366 के तहत मामला भी दर्ज किया गया. इस धारा का संबंध किसी महिला के साथ यौन संबंध बनाने या शादी करने के मकसद से उसका अपहरण करने से है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह महिला यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि वह बालिग है और वह अपनी मर्जी से उस व्यक्ति के साथ गयी थी.
ये भी पढ़ें: फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की घोषणा को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और AAP पर साधा निशाना
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ दोनों ही बालिग हैं.''उन्होंने कहा कि पुलिस महिला को अदालत में पेश करेगी, किंतु वह अब तक ऐसा इसलिए नहीं कर पायी क्योंकि अदालतों में छुट्टियां हैं. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी को लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया गया है और सिंकदरा थाने के प्रभारी के विरूद्ध जांच का आदेश दिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ यदि वह दोषी पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं