यह ख़बर 07 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बाल कैदियों ने किया पुलिस पर हमला

खास बातें

  • उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब कोर्ट से लौट रही एक बस में आग लग गई। इस बस में बाल कैदी थे जो पेशी से लौट रहे थे।
नई दिल्ली:

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब कोर्ट से लौट रही एक बस में आग लग गई। इस बस में बाल कैदी थे जो पेशी से लौट रहे थे।
जैसे ही बाल कैदियों को बस से बाहर निकाला गया उन्होंने भागने की। कोशिश में पुलिस पर हमला तक बोल दिया।
उन्होंने पुलिस वालों से मारपीट की और उनके हथियार भी छीनने की कोशिश की। तकरीबन आधे घंटे तक सड़क पर इसी तरह का हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने आम लोगों की मदद से उन कैदियों पर काबू पाया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com