विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2018

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- अब हनुमान को मुस्लिम भी स्वीकारने लगे, ये शुभ संकेत है कि प्रभु राम अयोध्या आएंगे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'प्रभु राम भक्त हनुमान किसी विवाद के विषय नहीं हैं. आज सभी जात-पात-धर्म के लोगों की जुबान पर हनुमान हैं.'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- अब हनुमान को मुस्लिम भी स्वीकारने लगे, ये शुभ संकेत है कि प्रभु राम अयोध्या आएंगे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह. (फाइल तस्वीर)
पटना:

राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) प्रचार के दौरान बजरंगबली (Hanuman) की जाति को लेकर उठा विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने मंगलवार को विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अब हमारे आराध्य हनुमान को मुस्लिम भी स्वीकारने लगे हैं.' अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सिंह ने ट्वीट किया, 'प्रभु राम भक्त हनुमान किसी विवाद के विषय नहीं हैं. आज सभी जात-पात-धर्म के लोगों की जुबान पर हनुमान हैं.'

बिहार के नवादा से भाजपा सांसद सिंह ने आगे अपना तर्क देते हुए कहा, 'हमारे आराध्य हनुमान को मुस्लिम भी स्वीकारने लगे हैं, इस तरह वो खुद को श्रीराम के वंशज मानने लगे हैं. इस शुभ संकेत का मतलब है कि हनुमान जी के साथ प्रभु राम भी अयोध्या आने वाले हैं.' बता दें, कई दलों और संगठनों के नेता हनुमान को लेकर विभिन्न जातियां बता चुके हैं. उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक बुक्कल नवाब ने हनुमान को मुसलमान बताया है.

कांग्रेस का BJP पर हमला, हनुमान जी को मत छेड़ो, उनके वार से तीन राज्य तो चले गए, अभी भी नहीं समझे तो...

बता दें, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने भगवान हनुमान की कथित जाति को लेकर जारी बयानबाजी के बीच सोमवार को कहा कि जाति बताने की वजह से भाजपा ने तीन राज्यों में सरकार गंवाई है. अगर आगे भी ऐसा ही रवैया रहा तो हनुमान जी भाजपा की पूरी ‘लंका' जला डालेंगे. बब्बर ने कहा कि भाजपा ने अभी तो हनुमान जी की जाति बतानी शुरू ही की थी कि उन्होंने नाराज होकर अपनी पूंछ के बल से उसकी तीन राज्यों की सरकार छीन ली. अगर ज्यादा कुछ कहा तो वह उसकी पूरी लंका जला डालेंगे. 

पूर्व क्रिकेटर और योगी सरकार के मंत्री चेतन चौहान का बड़ा बयान, कहा- खिलाड़ी थे हनुमान जी, कारण भी बताया...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले माह राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान के बाद शुरू हुए इस विवाद में पिछले दिनों कुछ ताजा कड़ियां जुड़ी हैं. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हनुमान को ‘जाट' कहा था. इसके अलावा खेल मंत्री चेतन चौहान ने भी भगवान हनुमान को ‘खिलाड़ी' की संज्ञा दी. 

(इनपुट-आईएएनएस)

शिवसेना का बीजेपी पर हमला- रामायण के अन्य पात्र भी तैयार रखें जाति प्रमाणपत्र

VIDEO- दुनिया विज्ञान पर बात करती है और हम हनुमान जी की जाति पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman, Giriraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com