विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2013

पुणे के अस्पताल में महिला से बलात्कार, वार्ड ब्वॉय, गार्ड गिरफ्तार

पुणे: पुणे के पास भोसारी में स्थानीय निकाय के एक अस्पताल में मानसिक रूप से अशक्त एक महिला के साथ लिफ्ट में एक वार्ड ब्वॉय और एक सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने आज बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बोलने में अक्षम 30 वर्षीय महिला को 26 अगस्त को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें मिलने के बाद एक आश्रय गृह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को महिला को दूसरे वार्ड में ले जाने के बहाने आरोपी उसे कथित तौर पर लिफ्ट में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

इसके बाद 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर महिला अपने आश्रय गृह लौट आई जहां उसने संकेत भाषा में इस वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया, जिसके आधार पर गिरफ्तारियां की गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुणे, पुणे में बलात्कार, अस्पताल में बलात्कार, Pune, Rape In Pune, Rape In Hospital