विज्ञापन
This Article is From May 14, 2015

गया : पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया गया

गया: बिहार के गया में एक प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की पहले बुरी तरह से पिटाई की गई, बाद में पंचायत ने इनकी मौत का फरमान सुनाया, जिसके बाद दोनों को गांववालों ने ज़िंदा जला दिया।

बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 साल थी, जबकि लड़का 36 साल का था। लड़का पहले से शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं। गया पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें लड़की का पिता भी शामिल है।

कहा जा रहा है कि पहले दोनों की लाठियों-डंडों से पिटाई की गई और जब दोनों बेसुध हो गए तो दोनों को चिता पर लेटाकर आग लगा दी गई। जब पुलिस पहुंची तब तक चिता की आग ठंडी हो चुकी थी। दोनों तीन दिन पहले भाग गए थे, लेकिन गांव वालों ने उनका पता लगा लिया और उन्हें पकड़कर जिंदा जला दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
गया : पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया गया
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com