उन्नाव:
उन्नाव पुलिस लाइन के एक कमरे में कई नरकंकाल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल पुलिस लाइन जिस कंपाउंड में है, कभी वहां एक लाश चीर घर और पुलिस अस्पताल हुआ करता था, जिसके खंडहर अभी भी वहां कायम हैं।
उससे सटा एक कमरा सालों से बंद पड़ा हुआ है। पुलिस ने उसका ताला तोड़ा तो अंदर से दर्जनों बोरियों में भरे कंकाल मिले। पुलिस का कहना है कि यह पुराना विसरा कक्ष है, जहां लावारिस लाशों का विसरा रखा जाता था।
हालांकि विसरा सुरक्षित करने के बाद लाशों का अंतिम संस्कार कर देने का नियम है। पुलिस का कहना है कि ये कंकाल बहुत पुराने हैं। पुलिस के मुताबिक इस बात की जांच की जाएगी कि इनका अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उन्नाव, नरकंकाल, पुलिस लाइन में नरकंकाल, Unnao, Skeletons, Skeletons In Police Campus