दिल्ली और रांची के बाद अब उत्तर प्रदेश के छात्रों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अंतर सिर्फ इतना है कि दिल्ली में gen-z छात्र धरने पर बैठे थे. लेकिन उन्नाव में Gen Alpha छात्र सड़क पर उतर आए हैं. हसनगंज में 200 से ज्यादा छात्र सड़क पर बैठकर विरोध जता रहे हैं. इन्होंने मोहान तिराहे पर मोहान-बांगरमऊ मार्ग जाम कर दिया है, जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.
Gen Alpha छात्र क्यों गुस्से में हैं?
gen-z के बाद अब Gen Alpha छात्रों का विरोध प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है. सवाल यही है कि आखिर ये छात्र इतने गुस्से में क्यों हैं जो कि सड़क पर उतर आए हैं. इन छात्रों में आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है. इनका आरोप है कि वहां उनको खराब खाना दिया जाता है और पीने के पानी का भी संकट है.

छात्रों का आरोप है कि आवासीय स्कूलों में पंखे भी खराब हैं. गर्मी में उनको बहुत परेशानी हो रही है. उनका आरोप ये भी है कि बीमारी की हालत में समय पर इलाज भी उनको नहीं मिलता है. कई बार शिकायत के बावजूद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. प्रदर्शनकारी छात्र शिक्षा मंत्री को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं. वहीं प्रशासन उनको समझाने में जुटा है.

प्रधानाचार्य, समाज कल्याण अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन गुस्साए छात्र वहां से हटने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि जब तक उनकी परेशानियों का समाधान नहीं होता वे वहां से नहीं हटेंगे.
ये भी पढ़ें-शिक्षकों की भर्ती निकली, फिर भी बिहार में छात्रों का आंदोलन जारी, तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं