UGC NET रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट और फाइनल आंसर की कब जारी होगी. सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में एनटीए ने बताया है कि इसी हफ्ते आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी. पिछले करीब दो महीने से अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले एनटीए ने करीब 50 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसे लेकर विवाद भी हुआ था.
एनटीए ने क्या बताया?
एनटीए की तरफ से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया है, यूजीसी नेट के 84 विषयों का रिजल्ट और फाइनल आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट्स और हैंडल्स पर ही भरोसा करें.
📢 UGC-NET June 2026 Update
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 26, 2026
The Final answer keys and results for UGC-NET (84 Subjects), CSIR-NET and ICAR AIEEA (PG) & AICE (PhD) 2026 will be published on NTA's website, this week.
Candidates are advised to rely only on official communications from NTA. #NTA
तीन विषयों की परीक्षा हुई थी रद्द
एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की जारी करने के साथ ही ये भी बताया था कि यूजीसी नेट के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इनके लिए तारीखों का ऐलान भी किया गया था. सवालों में कई तरह की गड़बड़ियां मिलने के बाद ये फैसला लिया गया. कई तरह के टाइपो और व्याकरण की गलतियों के बाद आरोप लगा कि एआई के जरिए पेपर सेट किया गया था, हालांकि एनटीए ने इससे साफ इनकार कर दिया.
रिजल्ट कैसे करें चेक?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर दिख रहे UGC NET Result/Scorecard के लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करें
- सिक्योरिटी पिन और कैप्चा डालने के बाद सबमिट का बटन दबाएं
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे यहीं से डाउनलोड भी कर लें
कई सवाल हटने की उम्मीद
यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की में कई सवालों के हटने की उम्मीद है, अभ्यर्थियों ने बताया है कि उनकी तरफ से अपने सब्जेक्ट से जुड़े 15 से ज्यादा सवालों को चैलेंज किया गया है. ऐसे में हर सब्जेक्ट में कुछ गलत सवाल हटाए जा सकते हैं. अभ्यर्थी रिजल्ट और आंसर की जारी होने में देरी से भी गु्स्से में थे, यही वजह है कि अब एनटीए की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें - स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स के लिए CTET निकालना आसान या फिर TET? जानें पासिंग मार्क्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं